About Me

My photo
A citizen of a new big country Azad Hind Desh (India + Pakistan + Bangladesh).

Wednesday, June 29, 2011

भारत दल / India Party / ہند جماعت


Join a new temporary political party for democratic reform in India.

भारत दल / India Party / ہند جماعت

सदस्यता पात्रता एवं सपथ :-
१. भारत का नागरिक हो.
२. जन प्रतिनिधि के लिए शैक्षणिक योग्यता गरीबी रेखा वाले सदस्य की इंटर तथा गरीबी रेखा के ऊपर के लोगों के लिए स्नातक होगी. (परन्तु सदस्य किसी आयु वर्ग का कोई भी अशिक्षित या शैक्षणिक योग्यता वाले हो सकते हैं.)
३. किसी तरह के नशा का सेवन नहीं करता हो.
(जो किसी प्रकार का नशा करते हो वे नशा मुक्त होने हेतु मुफ्त दूरभास संख्या १८००-३४५-१८४९ पर संपर्क कर इलाज कराएं तथा पुर्णतः नशा मुक्त होने पर ही सदस्यता के लिए आवेदन करें. )
४. जो संसद जा कर सभी दलों सहित अपने दल को भी भंग करने का विधेयक पास करने का सपथ लेते हैं. क्योकि विविधता वाले अपने देश के लिए दलीय लोकतंत्र सफल नहीं है और यह देश में नफरत और भेद ही बढाता है.
५. जन प्रतिनिधि के चयन से पूर्व उमीदवारों के चयन में भी जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने वाले क़ानून बनाने का सपथ लेते हों.
६. चुने हुए जनप्रतिनिधि में से कोई भ्रष्ट आचरण करता है, तो उसे जनता द्वारा वापस बुलाने का अधिकार देने वाला कानून बनाने का सपथ लेते हों.
७. जो संसद जाकर अपना वेतन और भत्ता चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के अनुसार लेने का विधेयक पास करने का सपथ लेते हैं.
८. सुविधाए भी न्यूनतम लेने का सपथ लेते हों.
९. जो राजनीती को लाभ रहित तथा भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए जन लोकपाल के आलावा और भी कड़े क़ानून खुद के लेन-देन पर निगरानी के लिए बनाने का सपथ लेते हों.
१०. जो संप्रदाय, जाती, भाषा, क्षेत्र आदि के आधार पर किसी तरह का भेद-भाव नहीं रखते हों और सभी धर्मों का आदर करते हों.
११. देश से गरीबी मिटाने के लिए ठोस कदम उठाने और परिणाम भी देने तथा गरीबी उन्मूलन कोष की स्थापना का वचन देते हों.
१२. सभी को उंच्च शिक्षा और सामान शिक्षा सुविधा दिलाने का हर संभव उपाय करने का वचन देते हों .
१३. जो राजनीती से सेवानिवृति का उम्र ७२ वर्ष निश्चित करने का कानून बनाने का सपथ लेते हों.
१४. जो सांसद / विधायक बनने का अधिकतम दो कार्यकाल निश्चित करने का कानून बनाने का सपथ लेते हों.
१५. जो एक से अधिक क्षेत्रों से चुनाव लड़ने पर रोक लगाने को तैयार हों.
१६. जिसके दो या दो से कम संतान होंगे उसे ही चुनाव लड़ने का अधिकार होगा ऐसे क़ानून बनाने के लिए सपथ लेते हों.
१७. सांसद / विधयक मद को समाप्त करने तथा सभी योजनायें देश के शहीदों के नाम पर चलाने का वचन देते हों.
१८. जो देश का पैसा वापस लाने के लिए सारे संभव उपाय करने का वचन देते हों और न ला पाने पर राजनीती से संन्यास लेने का वचन देते हों.
१९. राज्यपाल का पद जनता के ऊपर अतिरिक्त बोझ है, अतः इसे समाप्त कर उनके कार्यों का उतरदायित्व राज्यों के मुख्य न्यायधीश और मुख्य चुनाव आयुक्त के बिच बाँट दिए जाएँ ऐसा कानून लाने का वचन देते हों.
२०. खेलों के संगठनों में पूर्व खिलाड़ी ही पदाधिकारी होंगे, राजनितिक व्यक्ति को रोकने का कानून बनाने का वचन देते हों.
२१ . विकास कोष का ७५ % वितरण देश के हर क्षेत्र में सामान रूप से हो तथा शेष २५% कम विकशित क्षेत्रों में अतिरिक्त खर्च किया जाये ऐसा सुनिश्चित करने का वचन देते हों.
२२. किसी भी सरकारी संस्था के पदों पर राजनीतिज्ञों का नहीं बल्कि अपनी सम्पति की घोषणा कर चुके साफ़ छवि के पूर्व न्याधिशों और गैर राजनितिक समाजसेवियों को चुनने का क़ानून बनाने का वचन देते हों.
२३. सभी प्रतिनिधियों को भारतीय संविधान, संस्कृति, भाषा, धर्म आदि की शिक्षा की पहले वर्ष व्यवस्था करने और दुसरे वर्ष परीक्षा आयोजित करने तथा न्यूनतम अंक न प्राप्त करने वालों को अयोग्य करार देने वाले क़ानून बनाने का वचन देते हों.
२४. सुचना के अधिकार के इस्तेमाल की जरूरत ही न हो, इसके लिए सारा कुछ ऑनलाइन उपलब्ध कराने का वचन देते हों.
२५. हड़ताल और बंद से देश को काफी नुक्सान होता है, अतः इस पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने वाला क़ानून बनाने तथा साथ ही उचित मांगों पर सुनवाई के लिए समुचित न्यायिक व्यवस्था करने का क़ानून बनाने का वचन देते हों.
२६. पुलिश के हाथ को डंडा से मुक्त करने और नागरिकों से मित्रवत और सेवाभाव से व्यवहार करने, उनके व्यवहार की जांच करने वाली उनके ऊपर भी कोई संस्था बंनाने के लिए अंग्रेजों के जामने से चली आ रही व्यवस्था को भारतीयता के अनुकूल बनाने के लिए समुचित कानूनी सुधार करने का वचन देते हों.
२७. राज्यों का भौगोलिक और आर्थिक संतुलन के आधार पर पुनर्गठन करने का वचन देते हों.
२८. जनता से अन्य सुधारों और सुझावों के लिए ठोस माध्यम और संस्था की स्थापना का वचन देते हों.

इस दल में कोई अध्यक्ष नहीं होगा , सभी स्वयंसेवक होंगे और संचालन हेतु स्वयंसेवक समूह गठित होंगे । और भी सुझाव देश के सभी नागरिकों से आमंत्रित हैं .

Thursday, June 23, 2011

सत्याग्रहियों की उपेक्षा के खिलाफ और सभी सत्याग्रहियों की मांगों के समर्थन में हर की पौड़ी पर एक दिन का निर्जल उपवास के सम्बन्ध में!


सेवा में,

जिलाधिकारी महोदय,

हरिद्वार, उत्तराखंड.

विषय :- सत्याग्रहियों की उपेक्षा के खिलाफ और सभी सत्याग्रहियों की मांगों के समर्थन में हर की पौड़ी पर एक दिन का निर्जल उपवास के सम्बन्ध में!

महाशय,

नम्र निवेदन यह है की केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा सत्याग्रहियों के गांधीवादी अहिंसक आंदोलनों की उपेक्षा और उत्पीडन मानवीय मूल्यों का दमन और मानवाधिकारों का हनन है. यह हमारे वर्तमान नेताओं की संज्ञाशुन्यता और निष्ठुरता दर्शाती है. जिन सत्याग्रहियों के साथ जन समूह नहीं होता उनकी घोर उपेक्षा की जाती है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.

मैं केंद्र और राज्य सरकारों से निम्न मांगों के समर्थन में एक दिन का निर्जल उपवास २३-०६-२०११ को पवित्र हर की पौड़ी पर देश हित में प्रार्थना करते हुए अकेले रखूँगा, जो पुर्णतः शांतिपूर्ण और मर्यादित होगा :-

१. स्वामी निगमानंद की पर्यावरण सरक्षण हेतु मांगी गयी मांगे तत्काल मानी जाये.

२. पर्यावरण संरक्षण और प्रदुषण नियंत्रण के सारे उपायों और नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये.

२. इरोम शर्मिला की सशस्त्र बल विशेषाधिकार क़ानून को हटाए जाने की मांग भी मानवीय आधार पर मानी जानी चाहिए.

३. रामलीला मैदान, नई दिल्ली में सोनिया सरकार द्वारा कराई गयी पुलिस बर्बरता और मानवाधिकारों के उलंघन की जाँच कराई जाये.

४. देश का पैसा वापस लाकर "गरीबी उन्मूलन कोष" की स्थापना की जाये.

५ . संयुक्त राष्ट्र की भ्रष्टाचार निरोधक संधि के अनुमोदन, जन लोकपाल पर बहस कर पारित करने, द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग के सिफारिशें लागू करने, १००० के नोट बंद करने के मुद्दों पर चर्चा और कारवाही हेतु संसद का विशेष सत्र बुलाया जाये.

अतः श्रीमान से निवेदन है की उपयुक्त मांगों को सम्बंधित विभागों और व्यक्तियों को अग्रसारित करने की कृपा करें.

-ग़ुलाम कुन्दनम,

अध्यक्ष, सर्व धर्म सेवक संघ.

स्वयंसेवक , भारत बनाम भ्रष्टाचार.

कार्यकर्ता सदस्य, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट.

ग्राम+ पोस्ट - जमुहार, रोहतास, बिहार - ८२१३०५.

मोबाइल नंबर - +९१ ९९३१०१८३९१.

देश को वर्तमान स्थिति से कोई क़ानून नहीं निकाल सकता, इसके लिए सम्पूर्ण क्रांति की आवश्यकता है जो पूरी व्यवस्था को ही बदल डाले. एक अस्थाई दल की आवश्यकता है जो चुनाव जीत कर संसद में जाते ही सारे दलों की मान्यता समाप्त कर दे, और जरूरी व्यवस्था निम्न दिए लिंक के अनुसार बदल दे. लिंक है :- http://www.facebook.com/note.php?note_id=234298739919325






मैंने आज पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सत्याग्रहियों की उपेक्षा के खिलाफ और सभी सत्याग्रहियों की मांगों के समर्थन में हरिद्वार में हर की पौड़ी पर एक दिन का निर्जल उपवास रखा. शाम ५ बजे पवित्र गंगाजल पान कर ही अपना उपवास तोडा.


स्वामी निगमानंद की क़ुरबानी के बावजूद नेता-अधिकारी-माफिया के सांठ-गाँठ से उत्तराखंड में अवैध खनन अभी भी जारी है. बिहार में भी अवैध खनन हो रहा है और क्रशर मशीनों को प्रदुषण नियंत्रण के सभी उपाए किये बगैर लाइसेंस दिए गए हैं.

मैंने बिहार में भी मुख्यानंत्री कार्यालय, लोकायुक्त, बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग, जिला पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन अपने हाथ से दे चूका हूँ. इन मुद्दों पर जिला कार्यालय और वन प्रमंडल कार्यालय पर उपवास कर भी ध्यान दिलाने का प्रयास कर चूका हूँ, स्वर्गीय स्वामी निगमानंद जी की तरह मैं भी आम इंसान हूँ और मेरे साथ जन समूह की भीड़ नहीं होती, इसलिए सरकारें हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देती, सरकार उपवास और सत्याग्रह से नहीं, सत्याग्रह में सामिल होने वाली भिंड से डरती है.

केंद्र में सरकार किसी और पार्टी की है, उतराखंड में किसी और की तथा बिहार में किसी और की पर भ्रष्टाचार और सरकारी व्यवस्था में कोई खास अंतर नहीं है. चुनाव में "इनमे से कोई नहीं" के विकल्प की मांग की जा रही है, पर सरकार या कोई भी राजनितिक दल इसे लाने के लिए तैयार नहीं है, क्योकि तब जनता अंधों में काना राजा चुनने के बजाय सबको नकार देगी. चुनाव सुधार में उमीदवारों के चयन में भी जनता की भागीदारी देने, चुनाव बाद भी प्रतिनिधियों पर जनता का नियंत्रण सुनिश्चित करने, बाद में भ्रष्ट पाए जाने पर प्रतिनिधि को वापस बुलाने जैसे सुधार वर्त्तमान दलों में से कोई करने को तैयार नहीं है. इस स्थिति में हम एक नया अस्थाई दल की सिफारिस करते है जो संसद जाकर इन चुनाव सुधारों को लागू करे. गाँधी जी आज़ादी के बाद कांग्रेस को भंग कर देना चाहते थे, हम सभी राजनितिक दलों को भंग कर देना चाहते हैं. अपना देश विविधता वाला देश है, जिसका फ़ायदा उठा कर दल हमें संप्रदाय, जाती, भाषा और क्षेत्रवाद के आधार पर बाँट कर वोट बैंक बना रहे हैं. चुनाव सुधारों, दलों को भंगकर, राजनीती को लाभ रहित बनाकर हम देश से भ्रष्टाचार, जाती-संप्रदाय-भाषा-क्षेत्र आदि का भेदभाव, आतंकवाद, नक्सलवाद आदि बुराइयां मिटा सकते हैं. नक्सलवाद और आतंकवाद भी राजनितिक महत्वकांक्षा, पद और लाभ के लालच में ही फैलाए जा रहे है, बन्दूक से इनका समाधान नहीं निकाला जा सकता, राजनीती को संच्चा समाजसेवा का दर्जा देकर ही इनका समाधान निकाला जा सकता है. राजनीतिज्ञों की समाधान के प्रति उदासीनता के कारण ही हमारे पुलिश बल और सेना तथा गलत रास्ते पर जा रहे अपने ही देश के नागरिक मारे जा रहे हैं.

भ्रष्टाचार को मिटाने की शुरुआत संसद से ही की जानी चाहिए. निचे का भ्रष्टाचार स्वतः समाप्त हो जायेगा. अन्ना हजारे और बाबा रामदेव दोनों को मुद्दों के आधार पर हम तन-मन-धन से समर्थन और सहयोग देते आ रहे हैं. और पत्राचार द्वारा उन्हें देश हित में साथ साथ काम करने का आग्रह भी करते रहे हैं. देश में एक महासंघ बनाने का प्रस्ताव भी हमने दोनों के पास रखा है, ताकि सुचना अधिकार, जन लोकपाल के क्रियान्वयन में जनता को मदद मिल सके तथा चुनाव सुधारों के लिए भी जनता में सगठन की मदद से प्रचार प्रसार किया जा सके. सबकुछ सरकार के भरोसे छोड़ना भी ठीक नहीं है. अतः यह महासंघ जिसमे व्यक्तिगत सदस्यता तथा संस्थागत सदस्यता दोनों दी जायेगी, समाज सेवा और देश सेवा के क्षेत्र में अपना भरपूर योगदान दे सके.

मैंने आज माँ गंगा और ईश्वर से प्रार्थना की वे हमारे देश वासीयों को शक्ति दें की जयप्रकाश नारायण की सम्पूर्ण क्रांति का सपना पूरा हो सके. उनका आन्दोलन सिर्फ सत्ता परिवर्तन पर अटक गया था, क्योकि उनके चेले सत्ता में उलझकर रह गए थे, व्यवस्था वहीं रह गयी. इस बार हमें वैसे लोगों को आगे लाना है जो सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए संसद जाएँ.


इस सम्बन्ध में एक कविता मेरे ब्लॉग पर है लिंक है :-

http://ghulamkundanam.blogspot.com/2011/06/india-in-future.html

इसी रचना का फेसबुक लोंक है :-

http://www.facebook.com/note.php?note_id=234298739919325

जय हिंद.

-ग़ुलाम कुन्दनम,

अध्यक्ष, सर्व धर्म सेवक संघ.

स्वयंसेवक , भारत बनाम भ्रष्टाचार (IAC).

कार्यकर्ता सदस्य, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट.

ग्राम+ पोस्ट - जमुहार, रोहतास, बिहार - ८२१३०५.

मोबाइल नंबर - +९१ ९९३१०१८३९१.



Sunday, June 12, 2011

भविष्य का भारत / India in Future/ امیدوں کا بھارت




भविष्य का भारत / India in Future/ امیدوں کا بھارت

kuchh aisaa sonchen ham ki naye bhaarat kaa aagaaz ho,
har Bharatwasi khush ho , har Bhartiye ko naaz ho!

"sarv dharm sevaak sangh" sa ek mahasangh ham bana daleN,
saari swayamsevi sansthaoN ko ek chhat ke niche paaleN.

sarkaari yojana aur kanoon ko jan-jan tak vo laaye,
desh ki janta ko sankat me har tarah ko madad vo de paaye.

suchna adhikaar aur jan lokpal ko janta me le jaaye,
tantra kisi ko paresaan kare to, unki madad vo kar paaye.

nagrik samaj ka bhi sundar, swachchh, sarthak sangthan hoga,
desh ka nagrik, shirf desh ki sarkaar par hi nirbhar n hoga.

desh ka paisa waapas lakar "garibi unmulan kosh" banaayeN,
har amir-garib daan kareN aur is kosh ko aur badhayeN.

garibi aur bhrashtachar apne desh me kahi n dikhe paaye,
har tarah ka bhed mita, bharat ki yuva pidhi aage aaye.

waqt aa gaya hai ek naye dal "Bharat Dal" ka nirman ho,
lohe ko loha kaate, naye dal se dal ke daldal ka naash ho.

"bharat dal" sansad jakar, khud sahit saare dal ko mita daale,
vote bank banane waale, saare nafrat ke khel ko dhul chataa daale.

Rajniti ko labh rahit aur dal rahit banana hi hal hoga,
umidwaaroN ke chayan me bhi janta ki bhagidari har pal hoga.

desh hit ke dushman pratinidhi do, janta waapas bula sake,
har pal janta ke haathoN me, ye loktantrik adhikaar rahe.

labh nahi hone pe apradhi - laalachi khud sansad nahi jayega,
tabhi sanche - deshbhakt -bharatwaasi ka mauka aayega.

sansad se jab prem - tyag - deshbhakti ki dariya nikalegi,
niche ke saare kalush - paap dhulkar, sone ki chidiya nikhregi.

sudharoN ka jab daur chalega, kalyug ka ant ho jayega,
satyug duniya me dhire-dhire, Bharat ke raaste hi aayega....
Bharat ke raaste hi aayega.... Bharat ke raaste hi aayega....

maine apni is chhoti si rachna ke maadhyam se apni yojana ke kuchh bhag aap saboN ke bich rakha huN, in muddoN par rashtriye bahas karakar, hame samadhan ki or bina bilamb kiye aage badhane ke liye kaam shuru kar dena chahiye. aap sabhi bhai bahanoN ke sujhav aamantrit haiN.

कुछ ऐसा सोंचें हम कि नए भारत का आगाज़ हो,
हर भारतवासी खुश हो, हर भारतीय को नाज़ हो!

'सर्व धर्म सेवक संघ' सा एक महासंघ हम बना डालें ,
सारी स्वयंसेवी संस्थाओं को एक छत के निचे पालें ,

सरकारी योजना और क़ानून को जन-जन तक वो लाये,
देश की जनता को संकट में हर तरह की मदद वो दे पाए.

सुचना अधिकार और जन लोकपाल को जनता में ले जाये,
तंत्र किसी को परेसान करे तो, उनकी मदद वो कर पाए.

नागरिक समाज का भी सुन्दर, स्वच्छ, सार्थक संगठन होगा,
देश का नागरिक, शिर्फ़ देश की सरकार पर ही निर्भर न होगा.

देश का पैसा वापस लाकर "गरीबी उन्मूलन कोष" बनायें,
हर आमिर - गरीब दान करें और इस कोष को और बढ़ाएं.

गरीबी और भ्रष्टाचार अपने देश में कही न दिखने पाए,
हर तरह के भेद मिटा, भारत की युवा पीढ़ी आगे आये.

वक्त आ गया है एक नए दल, "भारत दल " का निर्माण हो,
लोहे को लोहा काटे, नए दल से दल के दलदल का नाश हो,

"भारत दल" संसद जाकर, खुद सहित सारे दल को मिटा डाले,
वोट बैंक बनाने वाले, सारे नफरत के खेल को धुल चटा डाले.

राजनीती को लाभ रहित और दल रहित बनाना ही हल होगा,
उमीदवारों के चयन में भी जनता की भागीदारी हर पल होगा.

देश हित के दुश्मन प्रतिनिधि को, जनता वापस बुला सके,
हर पल जनता के हाथों में, ये लोकतान्त्रिक अधिकार रहे .

लाभ नहीं होने पे अपराधी - लालची खुद संसद नहीं जाएगा,
तभी सच्चे - त्यागी - देशभक्त - भारतवासी का मौका आएगा.

संसद से जब प्रेम - त्याग - देशभक्ति की दरिया निकलेगी,
निचे के सारे कलुष पाप धुलकर, सोने की चिड़िया निखरेगी.

सुधारों का जब दौर चलेगा, कलयुग का अंत हो जाएगा,
सतयुग दुनिया में धीरे धीरे, भारत के रास्ते ही आएगा.......
भारत के रास्ते ही आएगा.......भारत के रास्ते ही आएगा.......


मैंने अपनी इस छोटी सी रचना के माध्यम से अपनी योजना के कुछ भाग आप सबों के बिच रखा हूँ, इन मुद्दों पर राष्ट्रीय बहस कर, हमें समाधान की ओर बिना विलंब किये आगे बढ़ने के लिए काम शुरू कर देना चाहिए. आप सभी भाई-बहनों के सुझाव आमंत्रित हैं.


-ग़ुलाम कुन्दनम,

स्वयंसेवक, सर्व धर्म सेवक संघ (All Religions Servant Society) ARSS.

स्वयंसेवक , भारत बनाम भ्रष्टाचार (IAC), रोहतास (सासाराम), बिहार.

कार्यकर्ता सदस्य, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट.

Think something new, comes to new India innovation,

Every Indians will be happy, and proud to be the nation.


Associate to a super NGO like “All Religions Servant Society”,

Here joins hands all NGO, for betterment of nation & Society.


It brought to the people every plan and public law,

If People in distress, it give help and be public jaw.


Let the public get and use right of information and “lokpal”,

If system creates problem , than for public, it catch the Ball.


Let civil society has beautiful, clean, meaningful organization,

Citizens will not depend on govt., and will find here solution.


Create "Poverty Alleviation Fund", by bringing back our money,

Every rich and poor people, donate also to complete the journey.


Anywhere in our country, Poverty and corruption will not appear,

Remove differences of all kinds, young generation will come here.


It's time for a new political party, "India Party" to be built fairly,

Iron cuts the iron, the new party will must remove all party surly,


“India Party” will go Parliament, and demolish all with itself,

The politics of vote bank and hate, throw on to the bin shelf,


Party less and profit less politics is correct democratic solution,

In the selection and election both, must fix public participation.


Representatives who against the nation, the public may recall,

every moment in the public hand has such democratic rights all.


Without profit, the greedy corrupt-criminal don’t go to parliament,

Then true - Solitaire - Patriots - Indians will be a chance permanent.


Holy River of love - sacrifice - patriotism will flow from parliament,

All corruption, crime, sin will washed and shine golden bird with scent.


the round of reforms will starts, then the “Kaliyuga” will go away,

The Holy Age “Satyuga” in the world slowly comes as India's way .......

slowly comes as India's way ....... slowly comes as India's way .......


I have written solution and plan for our country, please start a national debate on these issues. All you brothers & sisters are invited to suggest.


-Ghulam Kundanam,

Volunteer, All Religions Servant Society (ARSS).

Volunteer, India Against Corruption, Rohtas (Sasaram), Bihar.

Active Worker, Bharat Swabhiman Trust.