About Me

My photo
A citizen of a new big country Azad Hind Desh (India + Pakistan + Bangladesh).

Wednesday, June 29, 2011

भारत दल / India Party / ہند جماعت


Join a new temporary political party for democratic reform in India.

भारत दल / India Party / ہند جماعت

सदस्यता पात्रता एवं सपथ :-
१. भारत का नागरिक हो.
२. जन प्रतिनिधि के लिए शैक्षणिक योग्यता गरीबी रेखा वाले सदस्य की इंटर तथा गरीबी रेखा के ऊपर के लोगों के लिए स्नातक होगी. (परन्तु सदस्य किसी आयु वर्ग का कोई भी अशिक्षित या शैक्षणिक योग्यता वाले हो सकते हैं.)
३. किसी तरह के नशा का सेवन नहीं करता हो.
(जो किसी प्रकार का नशा करते हो वे नशा मुक्त होने हेतु मुफ्त दूरभास संख्या १८००-३४५-१८४९ पर संपर्क कर इलाज कराएं तथा पुर्णतः नशा मुक्त होने पर ही सदस्यता के लिए आवेदन करें. )
४. जो संसद जा कर सभी दलों सहित अपने दल को भी भंग करने का विधेयक पास करने का सपथ लेते हैं. क्योकि विविधता वाले अपने देश के लिए दलीय लोकतंत्र सफल नहीं है और यह देश में नफरत और भेद ही बढाता है.
५. जन प्रतिनिधि के चयन से पूर्व उमीदवारों के चयन में भी जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने वाले क़ानून बनाने का सपथ लेते हों.
६. चुने हुए जनप्रतिनिधि में से कोई भ्रष्ट आचरण करता है, तो उसे जनता द्वारा वापस बुलाने का अधिकार देने वाला कानून बनाने का सपथ लेते हों.
७. जो संसद जाकर अपना वेतन और भत्ता चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के अनुसार लेने का विधेयक पास करने का सपथ लेते हैं.
८. सुविधाए भी न्यूनतम लेने का सपथ लेते हों.
९. जो राजनीती को लाभ रहित तथा भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए जन लोकपाल के आलावा और भी कड़े क़ानून खुद के लेन-देन पर निगरानी के लिए बनाने का सपथ लेते हों.
१०. जो संप्रदाय, जाती, भाषा, क्षेत्र आदि के आधार पर किसी तरह का भेद-भाव नहीं रखते हों और सभी धर्मों का आदर करते हों.
११. देश से गरीबी मिटाने के लिए ठोस कदम उठाने और परिणाम भी देने तथा गरीबी उन्मूलन कोष की स्थापना का वचन देते हों.
१२. सभी को उंच्च शिक्षा और सामान शिक्षा सुविधा दिलाने का हर संभव उपाय करने का वचन देते हों .
१३. जो राजनीती से सेवानिवृति का उम्र ७२ वर्ष निश्चित करने का कानून बनाने का सपथ लेते हों.
१४. जो सांसद / विधायक बनने का अधिकतम दो कार्यकाल निश्चित करने का कानून बनाने का सपथ लेते हों.
१५. जो एक से अधिक क्षेत्रों से चुनाव लड़ने पर रोक लगाने को तैयार हों.
१६. जिसके दो या दो से कम संतान होंगे उसे ही चुनाव लड़ने का अधिकार होगा ऐसे क़ानून बनाने के लिए सपथ लेते हों.
१७. सांसद / विधयक मद को समाप्त करने तथा सभी योजनायें देश के शहीदों के नाम पर चलाने का वचन देते हों.
१८. जो देश का पैसा वापस लाने के लिए सारे संभव उपाय करने का वचन देते हों और न ला पाने पर राजनीती से संन्यास लेने का वचन देते हों.
१९. राज्यपाल का पद जनता के ऊपर अतिरिक्त बोझ है, अतः इसे समाप्त कर उनके कार्यों का उतरदायित्व राज्यों के मुख्य न्यायधीश और मुख्य चुनाव आयुक्त के बिच बाँट दिए जाएँ ऐसा कानून लाने का वचन देते हों.
२०. खेलों के संगठनों में पूर्व खिलाड़ी ही पदाधिकारी होंगे, राजनितिक व्यक्ति को रोकने का कानून बनाने का वचन देते हों.
२१ . विकास कोष का ७५ % वितरण देश के हर क्षेत्र में सामान रूप से हो तथा शेष २५% कम विकशित क्षेत्रों में अतिरिक्त खर्च किया जाये ऐसा सुनिश्चित करने का वचन देते हों.
२२. किसी भी सरकारी संस्था के पदों पर राजनीतिज्ञों का नहीं बल्कि अपनी सम्पति की घोषणा कर चुके साफ़ छवि के पूर्व न्याधिशों और गैर राजनितिक समाजसेवियों को चुनने का क़ानून बनाने का वचन देते हों.
२३. सभी प्रतिनिधियों को भारतीय संविधान, संस्कृति, भाषा, धर्म आदि की शिक्षा की पहले वर्ष व्यवस्था करने और दुसरे वर्ष परीक्षा आयोजित करने तथा न्यूनतम अंक न प्राप्त करने वालों को अयोग्य करार देने वाले क़ानून बनाने का वचन देते हों.
२४. सुचना के अधिकार के इस्तेमाल की जरूरत ही न हो, इसके लिए सारा कुछ ऑनलाइन उपलब्ध कराने का वचन देते हों.
२५. हड़ताल और बंद से देश को काफी नुक्सान होता है, अतः इस पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने वाला क़ानून बनाने तथा साथ ही उचित मांगों पर सुनवाई के लिए समुचित न्यायिक व्यवस्था करने का क़ानून बनाने का वचन देते हों.
२६. पुलिश के हाथ को डंडा से मुक्त करने और नागरिकों से मित्रवत और सेवाभाव से व्यवहार करने, उनके व्यवहार की जांच करने वाली उनके ऊपर भी कोई संस्था बंनाने के लिए अंग्रेजों के जामने से चली आ रही व्यवस्था को भारतीयता के अनुकूल बनाने के लिए समुचित कानूनी सुधार करने का वचन देते हों.
२७. राज्यों का भौगोलिक और आर्थिक संतुलन के आधार पर पुनर्गठन करने का वचन देते हों.
२८. जनता से अन्य सुधारों और सुझावों के लिए ठोस माध्यम और संस्था की स्थापना का वचन देते हों.

इस दल में कोई अध्यक्ष नहीं होगा , सभी स्वयंसेवक होंगे और संचालन हेतु स्वयंसेवक समूह गठित होंगे । और भी सुझाव देश के सभी नागरिकों से आमंत्रित हैं .

Thursday, June 23, 2011

सत्याग्रहियों की उपेक्षा के खिलाफ और सभी सत्याग्रहियों की मांगों के समर्थन में हर की पौड़ी पर एक दिन का निर्जल उपवास के सम्बन्ध में!


सेवा में,

जिलाधिकारी महोदय,

हरिद्वार, उत्तराखंड.

विषय :- सत्याग्रहियों की उपेक्षा के खिलाफ और सभी सत्याग्रहियों की मांगों के समर्थन में हर की पौड़ी पर एक दिन का निर्जल उपवास के सम्बन्ध में!

महाशय,

नम्र निवेदन यह है की केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा सत्याग्रहियों के गांधीवादी अहिंसक आंदोलनों की उपेक्षा और उत्पीडन मानवीय मूल्यों का दमन और मानवाधिकारों का हनन है. यह हमारे वर्तमान नेताओं की संज्ञाशुन्यता और निष्ठुरता दर्शाती है. जिन सत्याग्रहियों के साथ जन समूह नहीं होता उनकी घोर उपेक्षा की जाती है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.

मैं केंद्र और राज्य सरकारों से निम्न मांगों के समर्थन में एक दिन का निर्जल उपवास २३-०६-२०११ को पवित्र हर की पौड़ी पर देश हित में प्रार्थना करते हुए अकेले रखूँगा, जो पुर्णतः शांतिपूर्ण और मर्यादित होगा :-

१. स्वामी निगमानंद की पर्यावरण सरक्षण हेतु मांगी गयी मांगे तत्काल मानी जाये.

२. पर्यावरण संरक्षण और प्रदुषण नियंत्रण के सारे उपायों और नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये.

२. इरोम शर्मिला की सशस्त्र बल विशेषाधिकार क़ानून को हटाए जाने की मांग भी मानवीय आधार पर मानी जानी चाहिए.

३. रामलीला मैदान, नई दिल्ली में सोनिया सरकार द्वारा कराई गयी पुलिस बर्बरता और मानवाधिकारों के उलंघन की जाँच कराई जाये.

४. देश का पैसा वापस लाकर "गरीबी उन्मूलन कोष" की स्थापना की जाये.

५ . संयुक्त राष्ट्र की भ्रष्टाचार निरोधक संधि के अनुमोदन, जन लोकपाल पर बहस कर पारित करने, द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग के सिफारिशें लागू करने, १००० के नोट बंद करने के मुद्दों पर चर्चा और कारवाही हेतु संसद का विशेष सत्र बुलाया जाये.

अतः श्रीमान से निवेदन है की उपयुक्त मांगों को सम्बंधित विभागों और व्यक्तियों को अग्रसारित करने की कृपा करें.

-ग़ुलाम कुन्दनम,

अध्यक्ष, सर्व धर्म सेवक संघ.

स्वयंसेवक , भारत बनाम भ्रष्टाचार.

कार्यकर्ता सदस्य, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट.

ग्राम+ पोस्ट - जमुहार, रोहतास, बिहार - ८२१३०५.

मोबाइल नंबर - +९१ ९९३१०१८३९१.

देश को वर्तमान स्थिति से कोई क़ानून नहीं निकाल सकता, इसके लिए सम्पूर्ण क्रांति की आवश्यकता है जो पूरी व्यवस्था को ही बदल डाले. एक अस्थाई दल की आवश्यकता है जो चुनाव जीत कर संसद में जाते ही सारे दलों की मान्यता समाप्त कर दे, और जरूरी व्यवस्था निम्न दिए लिंक के अनुसार बदल दे. लिंक है :- http://www.facebook.com/note.php?note_id=234298739919325






मैंने आज पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सत्याग्रहियों की उपेक्षा के खिलाफ और सभी सत्याग्रहियों की मांगों के समर्थन में हरिद्वार में हर की पौड़ी पर एक दिन का निर्जल उपवास रखा. शाम ५ बजे पवित्र गंगाजल पान कर ही अपना उपवास तोडा.


स्वामी निगमानंद की क़ुरबानी के बावजूद नेता-अधिकारी-माफिया के सांठ-गाँठ से उत्तराखंड में अवैध खनन अभी भी जारी है. बिहार में भी अवैध खनन हो रहा है और क्रशर मशीनों को प्रदुषण नियंत्रण के सभी उपाए किये बगैर लाइसेंस दिए गए हैं.

मैंने बिहार में भी मुख्यानंत्री कार्यालय, लोकायुक्त, बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग, जिला पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन अपने हाथ से दे चूका हूँ. इन मुद्दों पर जिला कार्यालय और वन प्रमंडल कार्यालय पर उपवास कर भी ध्यान दिलाने का प्रयास कर चूका हूँ, स्वर्गीय स्वामी निगमानंद जी की तरह मैं भी आम इंसान हूँ और मेरे साथ जन समूह की भीड़ नहीं होती, इसलिए सरकारें हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देती, सरकार उपवास और सत्याग्रह से नहीं, सत्याग्रह में सामिल होने वाली भिंड से डरती है.

केंद्र में सरकार किसी और पार्टी की है, उतराखंड में किसी और की तथा बिहार में किसी और की पर भ्रष्टाचार और सरकारी व्यवस्था में कोई खास अंतर नहीं है. चुनाव में "इनमे से कोई नहीं" के विकल्प की मांग की जा रही है, पर सरकार या कोई भी राजनितिक दल इसे लाने के लिए तैयार नहीं है, क्योकि तब जनता अंधों में काना राजा चुनने के बजाय सबको नकार देगी. चुनाव सुधार में उमीदवारों के चयन में भी जनता की भागीदारी देने, चुनाव बाद भी प्रतिनिधियों पर जनता का नियंत्रण सुनिश्चित करने, बाद में भ्रष्ट पाए जाने पर प्रतिनिधि को वापस बुलाने जैसे सुधार वर्त्तमान दलों में से कोई करने को तैयार नहीं है. इस स्थिति में हम एक नया अस्थाई दल की सिफारिस करते है जो संसद जाकर इन चुनाव सुधारों को लागू करे. गाँधी जी आज़ादी के बाद कांग्रेस को भंग कर देना चाहते थे, हम सभी राजनितिक दलों को भंग कर देना चाहते हैं. अपना देश विविधता वाला देश है, जिसका फ़ायदा उठा कर दल हमें संप्रदाय, जाती, भाषा और क्षेत्रवाद के आधार पर बाँट कर वोट बैंक बना रहे हैं. चुनाव सुधारों, दलों को भंगकर, राजनीती को लाभ रहित बनाकर हम देश से भ्रष्टाचार, जाती-संप्रदाय-भाषा-क्षेत्र आदि का भेदभाव, आतंकवाद, नक्सलवाद आदि बुराइयां मिटा सकते हैं. नक्सलवाद और आतंकवाद भी राजनितिक महत्वकांक्षा, पद और लाभ के लालच में ही फैलाए जा रहे है, बन्दूक से इनका समाधान नहीं निकाला जा सकता, राजनीती को संच्चा समाजसेवा का दर्जा देकर ही इनका समाधान निकाला जा सकता है. राजनीतिज्ञों की समाधान के प्रति उदासीनता के कारण ही हमारे पुलिश बल और सेना तथा गलत रास्ते पर जा रहे अपने ही देश के नागरिक मारे जा रहे हैं.

भ्रष्टाचार को मिटाने की शुरुआत संसद से ही की जानी चाहिए. निचे का भ्रष्टाचार स्वतः समाप्त हो जायेगा. अन्ना हजारे और बाबा रामदेव दोनों को मुद्दों के आधार पर हम तन-मन-धन से समर्थन और सहयोग देते आ रहे हैं. और पत्राचार द्वारा उन्हें देश हित में साथ साथ काम करने का आग्रह भी करते रहे हैं. देश में एक महासंघ बनाने का प्रस्ताव भी हमने दोनों के पास रखा है, ताकि सुचना अधिकार, जन लोकपाल के क्रियान्वयन में जनता को मदद मिल सके तथा चुनाव सुधारों के लिए भी जनता में सगठन की मदद से प्रचार प्रसार किया जा सके. सबकुछ सरकार के भरोसे छोड़ना भी ठीक नहीं है. अतः यह महासंघ जिसमे व्यक्तिगत सदस्यता तथा संस्थागत सदस्यता दोनों दी जायेगी, समाज सेवा और देश सेवा के क्षेत्र में अपना भरपूर योगदान दे सके.

मैंने आज माँ गंगा और ईश्वर से प्रार्थना की वे हमारे देश वासीयों को शक्ति दें की जयप्रकाश नारायण की सम्पूर्ण क्रांति का सपना पूरा हो सके. उनका आन्दोलन सिर्फ सत्ता परिवर्तन पर अटक गया था, क्योकि उनके चेले सत्ता में उलझकर रह गए थे, व्यवस्था वहीं रह गयी. इस बार हमें वैसे लोगों को आगे लाना है जो सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए संसद जाएँ.


इस सम्बन्ध में एक कविता मेरे ब्लॉग पर है लिंक है :-

http://ghulamkundanam.blogspot.com/2011/06/india-in-future.html

इसी रचना का फेसबुक लोंक है :-

http://www.facebook.com/note.php?note_id=234298739919325

जय हिंद.

-ग़ुलाम कुन्दनम,

अध्यक्ष, सर्व धर्म सेवक संघ.

स्वयंसेवक , भारत बनाम भ्रष्टाचार (IAC).

कार्यकर्ता सदस्य, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट.

ग्राम+ पोस्ट - जमुहार, रोहतास, बिहार - ८२१३०५.

मोबाइल नंबर - +९१ ९९३१०१८३९१.



Sunday, June 12, 2011

भविष्य का भारत / India in Future/ امیدوں کا بھارت




भविष्य का भारत / India in Future/ امیدوں کا بھارت

kuchh aisaa sonchen ham ki naye bhaarat kaa aagaaz ho,
har Bharatwasi khush ho , har Bhartiye ko naaz ho!

"sarv dharm sevaak sangh" sa ek mahasangh ham bana daleN,
saari swayamsevi sansthaoN ko ek chhat ke niche paaleN.

sarkaari yojana aur kanoon ko jan-jan tak vo laaye,
desh ki janta ko sankat me har tarah ko madad vo de paaye.

suchna adhikaar aur jan lokpal ko janta me le jaaye,
tantra kisi ko paresaan kare to, unki madad vo kar paaye.

nagrik samaj ka bhi sundar, swachchh, sarthak sangthan hoga,
desh ka nagrik, shirf desh ki sarkaar par hi nirbhar n hoga.

desh ka paisa waapas lakar "garibi unmulan kosh" banaayeN,
har amir-garib daan kareN aur is kosh ko aur badhayeN.

garibi aur bhrashtachar apne desh me kahi n dikhe paaye,
har tarah ka bhed mita, bharat ki yuva pidhi aage aaye.

waqt aa gaya hai ek naye dal "Bharat Dal" ka nirman ho,
lohe ko loha kaate, naye dal se dal ke daldal ka naash ho.

"bharat dal" sansad jakar, khud sahit saare dal ko mita daale,
vote bank banane waale, saare nafrat ke khel ko dhul chataa daale.

Rajniti ko labh rahit aur dal rahit banana hi hal hoga,
umidwaaroN ke chayan me bhi janta ki bhagidari har pal hoga.

desh hit ke dushman pratinidhi do, janta waapas bula sake,
har pal janta ke haathoN me, ye loktantrik adhikaar rahe.

labh nahi hone pe apradhi - laalachi khud sansad nahi jayega,
tabhi sanche - deshbhakt -bharatwaasi ka mauka aayega.

sansad se jab prem - tyag - deshbhakti ki dariya nikalegi,
niche ke saare kalush - paap dhulkar, sone ki chidiya nikhregi.

sudharoN ka jab daur chalega, kalyug ka ant ho jayega,
satyug duniya me dhire-dhire, Bharat ke raaste hi aayega....
Bharat ke raaste hi aayega.... Bharat ke raaste hi aayega....

maine apni is chhoti si rachna ke maadhyam se apni yojana ke kuchh bhag aap saboN ke bich rakha huN, in muddoN par rashtriye bahas karakar, hame samadhan ki or bina bilamb kiye aage badhane ke liye kaam shuru kar dena chahiye. aap sabhi bhai bahanoN ke sujhav aamantrit haiN.

कुछ ऐसा सोंचें हम कि नए भारत का आगाज़ हो,
हर भारतवासी खुश हो, हर भारतीय को नाज़ हो!

'सर्व धर्म सेवक संघ' सा एक महासंघ हम बना डालें ,
सारी स्वयंसेवी संस्थाओं को एक छत के निचे पालें ,

सरकारी योजना और क़ानून को जन-जन तक वो लाये,
देश की जनता को संकट में हर तरह की मदद वो दे पाए.

सुचना अधिकार और जन लोकपाल को जनता में ले जाये,
तंत्र किसी को परेसान करे तो, उनकी मदद वो कर पाए.

नागरिक समाज का भी सुन्दर, स्वच्छ, सार्थक संगठन होगा,
देश का नागरिक, शिर्फ़ देश की सरकार पर ही निर्भर न होगा.

देश का पैसा वापस लाकर "गरीबी उन्मूलन कोष" बनायें,
हर आमिर - गरीब दान करें और इस कोष को और बढ़ाएं.

गरीबी और भ्रष्टाचार अपने देश में कही न दिखने पाए,
हर तरह के भेद मिटा, भारत की युवा पीढ़ी आगे आये.

वक्त आ गया है एक नए दल, "भारत दल " का निर्माण हो,
लोहे को लोहा काटे, नए दल से दल के दलदल का नाश हो,

"भारत दल" संसद जाकर, खुद सहित सारे दल को मिटा डाले,
वोट बैंक बनाने वाले, सारे नफरत के खेल को धुल चटा डाले.

राजनीती को लाभ रहित और दल रहित बनाना ही हल होगा,
उमीदवारों के चयन में भी जनता की भागीदारी हर पल होगा.

देश हित के दुश्मन प्रतिनिधि को, जनता वापस बुला सके,
हर पल जनता के हाथों में, ये लोकतान्त्रिक अधिकार रहे .

लाभ नहीं होने पे अपराधी - लालची खुद संसद नहीं जाएगा,
तभी सच्चे - त्यागी - देशभक्त - भारतवासी का मौका आएगा.

संसद से जब प्रेम - त्याग - देशभक्ति की दरिया निकलेगी,
निचे के सारे कलुष पाप धुलकर, सोने की चिड़िया निखरेगी.

सुधारों का जब दौर चलेगा, कलयुग का अंत हो जाएगा,
सतयुग दुनिया में धीरे धीरे, भारत के रास्ते ही आएगा.......
भारत के रास्ते ही आएगा.......भारत के रास्ते ही आएगा.......


मैंने अपनी इस छोटी सी रचना के माध्यम से अपनी योजना के कुछ भाग आप सबों के बिच रखा हूँ, इन मुद्दों पर राष्ट्रीय बहस कर, हमें समाधान की ओर बिना विलंब किये आगे बढ़ने के लिए काम शुरू कर देना चाहिए. आप सभी भाई-बहनों के सुझाव आमंत्रित हैं.


-ग़ुलाम कुन्दनम,

स्वयंसेवक, सर्व धर्म सेवक संघ (All Religions Servant Society) ARSS.

स्वयंसेवक , भारत बनाम भ्रष्टाचार (IAC), रोहतास (सासाराम), बिहार.

कार्यकर्ता सदस्य, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट.

Think something new, comes to new India innovation,

Every Indians will be happy, and proud to be the nation.


Associate to a super NGO like “All Religions Servant Society”,

Here joins hands all NGO, for betterment of nation & Society.


It brought to the people every plan and public law,

If People in distress, it give help and be public jaw.


Let the public get and use right of information and “lokpal”,

If system creates problem , than for public, it catch the Ball.


Let civil society has beautiful, clean, meaningful organization,

Citizens will not depend on govt., and will find here solution.


Create "Poverty Alleviation Fund", by bringing back our money,

Every rich and poor people, donate also to complete the journey.


Anywhere in our country, Poverty and corruption will not appear,

Remove differences of all kinds, young generation will come here.


It's time for a new political party, "India Party" to be built fairly,

Iron cuts the iron, the new party will must remove all party surly,


“India Party” will go Parliament, and demolish all with itself,

The politics of vote bank and hate, throw on to the bin shelf,


Party less and profit less politics is correct democratic solution,

In the selection and election both, must fix public participation.


Representatives who against the nation, the public may recall,

every moment in the public hand has such democratic rights all.


Without profit, the greedy corrupt-criminal don’t go to parliament,

Then true - Solitaire - Patriots - Indians will be a chance permanent.


Holy River of love - sacrifice - patriotism will flow from parliament,

All corruption, crime, sin will washed and shine golden bird with scent.


the round of reforms will starts, then the “Kaliyuga” will go away,

The Holy Age “Satyuga” in the world slowly comes as India's way .......

slowly comes as India's way ....... slowly comes as India's way .......


I have written solution and plan for our country, please start a national debate on these issues. All you brothers & sisters are invited to suggest.


-Ghulam Kundanam,

Volunteer, All Religions Servant Society (ARSS).

Volunteer, India Against Corruption, Rohtas (Sasaram), Bihar.

Active Worker, Bharat Swabhiman Trust.


Saturday, March 26, 2011

देश की एकता का सूत्र : नागरी लिपि.

भारत भर की एक लिपि : नागरी

भारत की राष्टीय एकता और पारस्परिक व्यवहार के लिए भारतवासियों ने राष्ट्रभाषा के तौर पे हिन्दी को मान्य किया है. जिन कारणों से 'सबकी बोली' के रूप में हिन्दी स्वीकार हुआ है, उन्हीं कारणों से नागरी का भी 'सबकी लिपि' के तौर पर स्वीकार होना चाहिए.

भारत की एकता के लिए हिन्दी भाषा जितना काम देगी, उससे ज्यादा देवनागरी लिपि काम देगी. एक जमाने में संस्कृत ने जोड़ने का काम किया था, आज हिन्दी भाषा वह काम नहीं कर पा रही है. क्योकि हिन्दीवाले दूसरी भाषा सीखते नहीं और कहते हैं कि दक्षिण वाले हिन्दी सीखें. इसलिए अभी जोड़ने का काम हिन्दी के बदले नागरी लिपि ही ज्यादा कर पायेगी.

आज यूरोप में एक होने की इच्छा जाग रही है. छोटे छोटे देशों का एक कॉमन मार्केट बना है, तो आगे जाकर संरक्षणआदि बातें भी कॉमन हो सकेंगी .

एस भावना को मदद करनेवाली एक कॉमन लिपि, रोमन लिपि वहाँ चलती है, इसलिए वे एक - दुसरे की भाषा कुछ दिनों में सिख सकते हैं.

कुछ लोग अपने यहाँ भी देवनागरी के बजाय रोमन लिपि को कॉमन करने की बात करते हैं. रोमन लिपि में अनेक गुण हैं, परन्तु अनेक दोष भी हैं. उन दोषों से थककर बनार्ड शा ने तो अंग्रेजी के लिए कोई नयी लिपि ढूंढ़ ली जाये ऐसा चाहा था और उसके लिए अपनी संपत्ति का कुछ हिस्सा भी अलग रखा था. उस सन्दर्भ में जो लिपि सुझाई गयी थी , उसका नमूना मुझे 'लन्दन टाइम्स ' में देखने को मिला तो उसमे मैंने पाया कि उसका रोमन के साथ विशेष साम्य नहीं था, बल्कि उसमे नगरी के गुण लाने का प्रयत्न किया गया था, जबकि अपने यहाँ लोग रोमन लिपि सुझा रहे हैं!

-विनोबा भावे कि पुस्तक शिक्षण - विचार से साभार .

उनकी बात सत्य प्रतीत हो रही है यूरोप कि मुद्रा यूरो एक हो चुकी है. मैं भी दक्षिण भारतीये भाषाएँ , बंगला , उर्दू आदि सिखाना चाहता हूँ पर लिपि कि वजह से सीखना मुश्किल लगता है. अंग्रेजी को भी नगरी भाषा में लिखा जाये तो उसे हम आसानी से सिख सकते हैं. मुझे आशा है कि हम अगर अपने राष्ट्र कि लिपि नागरी कर देते हैं और सभी भाषाओँ को नागरी में लिखना शुरू कर देते हैं तो अन्य भाषाएँ सिखाना आसान भी हो जायेगा और राष्ट्रीय एकता का एक सूत्र भी मिल जायेगा . संभव है नागरी लिपि की क्षमता को देखते हुए बाकि दुनिया भी उसे अपनाने की सोंचे, पर पहले पहल हमें ही करनी होगी.

एक सूत्र में बांध सकेगी यह अपनी नागरी लिपि,

अन्य भाषा समुंद्र समा जाएगी ऐसी अपनी सीपी.

सीखना हर बोली आसान बना देगी यह देव नागरी,

उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम सबको मिला देगी ये गगरी.

इंग्लिश मे बी रिटेन इजली इन देव नागरी आल्सो,

उर्दू के अलफ़ाज़ खूबसूरत बोल उठे अल्लाह हो....

आमी बंगला जान जामी जब देवनागरी कोई लिखिन,

पंजाबी मराठी तेलगु तमिल बोलने में लगे कुछ ही दिन.

आप सबों की क्या राय है?

व्हाट इज योर ओपीनियन?

मेरे उपवास एवं आवेदन पर बिहार के मुख्यमंत्री, बिहार मानवाधिकार आयोग और अधिकारीयों की निष्क्रियता.

Ghulam Kundanam

मैं दिनांक 15-03-2011 को वन प्रमंडल, साहाबाद प्रमंडल, सासाराम के समक्ष उपवास पर रहा. मेरी निम्न मांगें थी:-

१. कैमूर पहाड़ी पर अवैध खनन को रोकने एवंम वृक्षारोपण के कार्य के लिए स्थानीय BPL परिवारों को अनुबंधित किया जाये. रखरखाव के लिए भी उन्हें मासिक भत्ता दिया जाये. वन उत्पादों में से भी उन्हें लाभ का हिस्सा दिया जाये एवम उनके लिए शिक्षा - स्वास्थ योजनायें चलाई जाएँ.

२. खनन क्षेत्र एवं क्रशर उद्योग में पर्यावरण संरक्षण तथा प्रदुषण नियंत्रण के सारे उपाय सुनिश्चित करने को कहा जाये, ताकि क्षेत्र के वनों, बागों और वृक्षों को बचाया जा सके, अन्यथा उन विभागों के खिलाफ वन विभाग क़ानूनी कार्यवाही करे .

3. खनन विभाग के खिलाफ पहाड़ी की सीधी कटाई कराने के कारण मुकदमा वन विभाग करे तथा उसे सीढ़ीनुमा बनाने के लिए मुआवजा की मांग करे.

सुबह १० बजे के बाद वन प्रमंडल पदाधिकारी आये और उनहोंने मुझे कार्यालय बुलाया. उन्होंने कहा की प्रदुषण का काम बिहार राज्य प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड देखता है, इसलिए आपकी बात प्रदुषण बोर्ड को लिख दी जाएगी. वन लगाने के लिए कैमूर पहाड़ी क्षेत्र की भूमि BPL परिवारों को आबंटित करने के सम्बन्ध में उनहोंने कहा की ऐसा कोई कानून नहीं है. मैंने कहा की ऐसा प्रस्ताव केंद्र सरकार के वन मंत्रालय को भेजा जाये तो वे नहीं कहते रहे पर बहुत आग्रह करने पर उन्होंने हामी भर दी. उनहोंने कहा की खनन विभाग पर भी मुकदमा किये गए हैं.

मैं बाहर अपने उपवास स्थल पर आया तो कुछ देर बाद कई कर्मचारी मेरे पास आये और कहने लगे की अपना सारा सामान समेटिये और जाइए, साहब ने कहा है. मैंने कहा की मुझसे तो उन्होंने नहीं कहा. इस पर उन लोगों ने खुद ही जबरन मेरे बैनर और स्लोगन वाली तख्तियां उतार दी. गाँधी जी का जो चित्र आप देख रहे हैं उसे मैंने दीवार में लगे तार पे लटकाया था. उसे भी उतार कर निचे उल्टा रख दिया गया. गाँधी जी ने जिनको सत्ता सौपी है, उनके प्रति कुछ अपवाद को छोड़ सरकारी बाबुओं के दिल में ऐसी ही क़द्र है.

मैंने उनलोगों से कहा भी की कम से कम गाँधी जी का तो सम्मान करिये. गाँधी जी के सिधान्तों के अनुरूप मैंने निर्भीकता पूर्वक कह दिया की मैं एक दिन के उपवास का संकल्प लेकर आया हूँ उसे पूरा करूँगा, आप चाहे तो मुझे गिरफ्तार करा सकते हैं. सासाराम क्षेत्र के रेंजर काफी दबाव बना रहे थे. कुछ देर खड़े रहने के बाद सभी कर्मचारी वापस कार्यालय चले गए.

थोड़ी देर बाद DFO साहब ने फिर बुलवाया. कहने लगे आप एक दिन धरना दीजिये या दस दिन कोई फर्क नहीं पड़ता. कुछ धमकाने वाली बात भी बोले. उनहोंने कहा की वन विभाग की ४ एकड़ भूमि पर ही अवैध खनन का कार्य हो रहा है, हमारे पास दुसरे हजारो एकड़ भूमि है, मैं उसे देखूंगा न की ४ एकड़ भूमि के पीछे पड़ा रहूँगा. कुछ सोंचकर शांत होते हुए चपरासी से मुझे पानी पिलाने को कहा, जिसे मैंने शाम से पहले न पिने का निर्णय विनम्रता पूर्वक सुना कर मना कर दिया. उन्होंने शाम तक मुझे उपवास पर बैठने की अनुमति दे दी.

वापस अपने जगह जाने लगा तो एक कर्मचारी ने कहा की आपका सामान ऑफिस में है ले लीजिये. यानि मैं DFO साहब से बात कर रहा था और उधर उनके कर्मचारी मेरा सामान समेट रहे थे. सामन लेकर वापस अपने जगह आया तो पाया की सामान में मेरा बैनर और स्लोगन वाली तख्तियां नहीं हैं. पुन: पूछा तो बताया गया की सासाराम क्षेत्र के अधिकारी अपने आवास ले गए, मांगने पर कहा गया की शाम को मिलेगा, अभी आप ऐसे ही बैठिये. मैं और बापू (चित्र रूप में) बिना बैनर पुन: बैठ गए. ARSS का जो बैनर और तख्तियां वन कर्मचारियों द्वारा उतारी गयी थी उसका चित्र मेरे २ अक्टूबर के नोट में है जिसका लिंक है http://www.facebook.com/photo.php?fbid=174618895916133&set=a.104976256213731.3807.100001040727520

उपरोक्त मांगों और खनन तथा पत्थर उद्योग से से जुड़े मजदूरों और स्थानीय लोगों और जीवों के मानवाधिकार की रक्षा के लिए मैंने बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग और मुख्यमंत्री कार्यालय को आवेदन २८-०९-२०१० को अपने हाथ से दिया था. वही आवेदन जिला पदाधिकारी को देकर मैंने २ अक्टूबर को समाहरणालय, रोहतास, सासाराम के गेट के पास उपवास भी रखा था. पर आज तक मेरे आवेदन पर न तो किसी विभाग ने जवाब दिया न ही कोई कारवाही आगे बढ़ाई गयी.

नेता और अधिकारियों की इस निष्क्रियता का कारण भी भ्रस्टाचार ही है, जब मानवाधिकार आयोग जैसी संस्था निष्क्रिय है तो अन्य विभागों से आपेक्षा करना उंचित नहीं है. इसलिए नेता और अधिकारीयों में भी गलत काम और निष्क्रियता से भय उत्पन करने के लिए जन लोकपाल बिल का पास कराना बिलकुल जरूरी हो गया है. इसके लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए ५ अप्रैल से अन्ना हजारे साहब के आह्वान पर सभी भारतीयों से आग्रह है की आमरण अनशन और गिरफ्तारियां देने के लिए आगे आयें.

अपने देश में व्यक्तिगत भ्रष्टाचार ही नहीं संगठित भ्रस्ताचार भी है. इसका एक छोटा सा उदहारण वन विभाग के कर्मचारियों ने दिखा दिया. संगठित भ्रस्टाचार का भय media को भी है या मीडिया को भी संगठित भ्रष्टाचार Manage करना जानता है. इसका उदहारण भी देखने को मिला. एक कम विस्तार क्षमता वाले अखबार प्रभात खबर के संवादाता को mange या प्रभावित नहीं किया जा सका जिसने हिम्मत दिखाते हुए मेरी मांगों सहित समाचार छापा. हलाकि वन कर्मियों के व्यवहार को छपने से उनहोंने भी परहेज किया. पर यहाँ की दो बड़े अख़बारों के दफ्तर को पूरी सूचना होने और उनके फोटोग्राफ़र द्वारा फोटो दिए जाने के बावजूद समाचार में जगह तक नहीं दी गयी. भ्रष्टाचार का media और न्यायपालिका तक को प्रभावित करना देश के लिए काफी दुखद है.

केंद्र का पैसा गाँव तक, पहुंचे या न पहुंचे.

The dream of India as a strong nation will not be realised without self-reliant, self-sufficient villages, this can be achieved only through social commitment & involvement of the common man." - Anna Hazare

Blog:-

http://annajihazare.blogspot.com/

Web site:-

http://www.annahazare.org/

Anna sahab ke liye ganw ka a bhrastachari chitra.

Panchayti Raj ka Raj पंचायती राज का राज

केंद्र का पैसा गाँव तक, पहुंचे या न पहुंचे,

बिजली-पानी-सड़क-विकास, दबती रहे फाइलों के निचे,

संसद से गाँव की गलीओं तक, कुछ तो आ रहा है,

केंद्र का भ्रस्टाचार, घर - घर पहुँच रहा है आज. केंद्र का भ्रस्टाचार....

ग्राम-सेवक, मुखिया, बी.डी.ओ. साहब राजा से सीखें गुर,

इंदिरा आवास पाने खातिर, गरीब घुस देने को हैं मजबूर,

APL वालों का BPL कार्ड बनवाने वाले, प्रमुख जी हो गए मशहूर,

शराब की दुकान खोल कर गरीबों को, लूट रहा नितीश जी का सुराज. केंद्र का भ्रस्टाचार...

किसान भाई बिजली -पानी को तरस रहे है,

कृषि मेले में अधिकारी -व्यापारी पे नोंट बरस रहे हैं,

ग्रामीण भी हर जगह, खूब ठगे गए हैं,

बैंक प्रबंधक को चढावा देकर हो, कृषि ऋण का काज. केंद्र का भ्रस्टाचार...

वृधा पेंसन में भी, पंचायती राज के पुरोधा हिस्सा पाते,

युवाओं को भी कागज पर वृद्ध बनाते,

विवाहिता को भी विधवा बताकर पैसे दिलवाते,

सुनियोजित पंगु बनाती गाँव में मुफ्तखोरी का समाज. केंद्र का भ्रस्टाचार...

सांसद के चुनाव जैसा ही मुखिया-प्रमुख का चुनाव,

शराब और पैसा बह रहा, डूबे ग्रामीण निश्छलता का नाव,

गावं में भी फ़ैलाने लगे अब भ्रस्टाचार का घाव,

कई राज छुपाये बैठा है पंचायती राज का राज. केंद्र का भ्रस्टाचार...

Kendra ka paisa gawn tak, pahuNche ya na pahuNche,

bijali-pani-sadak-vikas, dabati rahe fileoN ke niche,

sansad se gawn ki galioN tak, kuch to aa raha hai,

Kendra ka bhrstachar, ghar - ghar pahuNch raha hai aaj. Kendra ka ...

Gram-sevak, mukhiya, B.D.O. Sahab Raja se sikheN gur,

Indira aavas paane khatir, garib ghus dene ko hain majboor,

APL waloN ka BPL card banwane wale, pramukh ji ho gaye mashoor,

sarab ki dukan khol kar gariboN ko, loot raha Nitish ji ka suraaj. Kendra ka ...

Kishan bhai bijali -pani ko taras rahe hai,

krishi mele me adhikari -vyapaari pe noNt baras rahe haiN,

gramin bhi har jagah, khub thage gaye haiN,

bank prabandhak ko chadhava dekar ho, Krishi rin ka kaaj. Kendra ka ...

Vridha pensan me bhi, panchayti raj ke purodha hissa paate,

yuvaoN ko bhi kagaj par vridh banate,

vivahita ko bhi vidhva batakar paise dilwate,

suniyojit pangu banati gown me muftkhori ka samaaj. Kendra ka ...

Saansad ke chunav jaisa hi mukhiya-pramukh ka chunav,

sarab aur paisa bah raha, dube gramin nishchhalta ka naav,

gawn me bhi failane lage ab bhrastachar ka ghav,

kai raj chhupaye baitha hai panchayti raj ka raj. Kendra ka ...

चित्र उपरोक्त लिंक से साभार.

Shiv शिव

नफरत और जहर पिने की कला ,

शिव ही हमें सिखा सकते हैं .

रहम और दया सबपर छिडकें ,

वो राह शिव ही बता सकते हैं .

शिव के बारात में तीनो लोकों के ,

सभी योनी के लोग साथ गए हैं ,

दोस्त -दुश्मन सभी को साथ लेकर ,

चलने को शिव सिखा गए हैं .

उंच - नीच का भेद मिटाकर ,

सबको वो अपनाते रहे हैं ,

लोक कल्याण हेतु विष -पान को ,

नशेड़ी उनका नशा कहते हैं ,

जिसका नशा सिर्फ ध्यान रहा हो ,

उसी नशा में शिव जीते हैं ,

नशा को सही ठहराने खातिर ,

लोग शिव का नाम ले पीते हैं .

मीकर बोलें हमसभी आज ,

दयालु -कृपालु शिव की जय ,

संचे गुरु शंकर ही हैं ,

शिखे गुण वो शंकर ही है .

महाशिवरात्रि पर सम्पूर्ण मानवता को बधाई और शुभकामनायें .

Jai Hind!

Jiye Azad Hind Desh, Jai Azad Hind Desh, vaalo Azad Hind Desh(PK+IN+BD).

Om– Onkaar – Allah – God - Om.Sai.Ram - Madre.Watan.Hind - Vande.Matram.

प्रजातांत्रिक सुधार Democratic reform

निचे दिए फाइल को पढ़ें और सुझाव दें देश की राजनिति से अपराधियों, भ्रस्टाचारियों और भाई-भतीजावाद करने वालों को कैसे दूर रखा जा सकता है?

link ko pura * ke baad wala bhag bhi copy kar address bar me likhana padega.

http://api.ning.com/files/GLJxExhM8NomsiBtr6K-HfS3xs5W8r89hRgdRldC5xGAiGbtwoHRxvyWDgSVuP5cFuWjW0LrOLOjna86K*juFW59ERJTwG5j/in.doc

dusre link anya site par bhi hai :- http://www.mediaclubofindia.com/forum/topics/democratic-reform

ya http://ning.it/gHxPxy

लिंक में हुए बातचीत (मेरे वाल पर बाबा रामदेव से सम्बंधित पोस्ट पर भी देखे जा सकते हैं.) से यही निष्कर्ष निकाल पाया हूँ की देश के लोकतंत्र से दलीय व्यवस्था को ख़त्म करना ही पड़ेगा और राजनीती को लाभ रहित बनाना ही पड़ेगा तभी अच्छे लोग राजनीती में आ पाएंगे.

देश तो आज़ाद है, लोकतंत्र अभी भी परतंत्र,

न जाने राजनीती से कब ख़त्म होगा धनतंत्र.

Sare tarah ke bhed-bhav chhodo, pure bharat desh ko jodo,

Desh ki beni toot chuki hai, loktantra ki beni todo.

सारे तरह के भेद -भाव छोडो , पुरे भारत देश को जोड़ो ,

देश की बेणी टूट चुकी है , लोकतंत्र की बेणी तोड़ो .

comments on Facebook link http://www.facebook.com/note.php?note_id=204666439549222

Jai Hind!

Jiye Azad Hind Desh, Jai Azad Hind Desh, vaalo Azad Hind Desh(PK+IN+BD).

Om – Onkaar – Allah – God - Om.Sai.Ram - Madre.Watan.Hind - Vande.Matram.

-Ghulam Kundanam.

वेलेनटाइन डे का संच

...

अंजुली भर प्यार से , सारा संसार भर देंगे ,

नफरत को डुबोकर, मुहब्बत का राग भर देंगे .

सारी दुनियां दिल के ही तराने गाएगी ,

हर दिल में 'रहमत ' का सार भर देंगे .

Happy Valentine Day.

Protest for nakedness (nudity), not for valentine day.

प्रेम बांटने का कोई दिन निश्चित नहीं है, हमें हर समय हर पल प्रेम बाँटना चाहिए. दरअसल Velentine डे संत Velentine साहब की जन्म तिथि या पुण्य तिथि है (मुझे स्पस्ट ज्ञात नहीं है, जानकारी थोड़ी भ्रामक है) जैसे हम देवी-देवताओं का, महापुरषों का जन्म दिन या पुन्य तिथि मनाते हैं. उन्होंने प्रेम विवाह करने वालों की हर संभव मदद की थी. उन्हें प्रेम विवाह करने वालों की रक्षा करने, मदद करने में अपनी कुर्बानी भी देनी पड़ी थी. हम सभी को भी जाति , संप्रदाय, भाषा , क्षेत्र का बंधन तोड़कर प्रेम विवाह करने वालों की संकट में रूढ़ीवादी, दकियानुशी, कट्टरवादी सोंच से रक्षा करनी है. यह पर्व हमें यही सिखाता है. यह पर्व हमें नग्नता या सार्वजानिक रूप से प्रेम का भोडा प्रदर्शन करने के लिए नहीं कहता. संच्चे अर्थों में ही इस पर्व को मनाकर और प्रेम विवाह करने वालों की रक्षा कर ही हम उस संत का सम्मान कर सकते हैं.

Youth may remove the caste / community discrepancy from India

There are a social problem of caste and community feelings and hate in our India. Youth may remove this discrepancy from India. There are two ways:-

1. It will be removed by changing names, as they must not contain caste word. It may contain word of more than one language.

2. Youth may marry with other caste or community who will help in your aim, mission and life.

The 1st step is vary easy. For example, I have changed my name as "Ghulam Kundanam" and my spouse name is "Maryam Gurumeet". The names include words of two languages, two regions and have not any caste word. Indian youth are called to change their names for the nation and social change. Come on my friends……….

The 2nd step is to marry with other caste and communities.

It is our social weakness to marry in same caste and community in arrange marriage systems. Parents are thinking badly about love marriage, inter-caste and inter-community marriage. Parents think arrange marriage is best system of married life. Now days it is not happy feelings about arrange marriage. The couple are not adjust with each other, their feeling and thought, their aims and objectives etc. are different, which cause disturbance and quarrel in complete family life. This system is responsible for dowry death, dowry system, which is a big social problem in India.

Here are some example of big personality who marry without and bindings:-

Rash Bihari Bose : - The supper hero of Indian freedom movement married with Tosiko, daughter of the Soma family of Japan who were sympathetic toward Rash Behari's efforts. His spouse helps in his aims to free India.

Netaji Subhash Chandra Bose:- The founder of Azad Hind Fauj was married with his Australian Secretary Emilie Schenkl in December 1937, who was worked with him and helped in his organisation in Vienna.

There are many examples of big personalities and family, who have not bindings with any caste or community like Indira Gandhi family, Haribans Rai Bachan family etc.

Religious facts:- In Ramayana, Raja Janak announced that who will lift up the Bow of Lord Shiva will marry with Sita. There are many persons trying to lift up the bow who was not "Kshatiya". There are many monsters and aliens (Gandharva) also. In Mahabharat marriage of "Dropadi" is depend on shooting in eye of a fish. Many other examples are available in our epics that the marriages are free on caste and communities.

The Kuran not allows to marry with unbeliever (Nastik) only. There is no restriction to marry with believer of God (Allah in the Arabic language).

All religions say, "God is one", "Sabka Malik ek", "Ishwar ek hai". His name is different in different language and place. The caste and social rules are man made things. God/Allah/Ishwar sends the human only at the earth. So, the only one caste decided by The God is Human / Inshan / Manav (Name is different due to different languages).

All religions teaches us mainly two things of Humanity / Inshaniyat / Manavta :-

1. Truth / Satya / Sachai

2. Kindness / Raham / Daya

So, the religion is Humanity / Inshaniyat / Manavta other names used for religions like Hindu, Muslim, Sikh, Christian are name of community not a religion.

So, tells the world that there is only one caste in the world is Human and only one religion is Humanity.

A discussion with other Kashmiri Friend whose ID is in the name of “Freedom Azadi”.

A discussion with other Kashmiri Friend whose ID is in the name of “Freedom Azadi”.

I am using here FA for “Freedom Azadi” and GK for me “Ghulam Kundanam”.

FA:> hi from which part of india u belong

GK:>Adab! Bihar brother.

FA:> r u atheist

FA> which party u support? BJP

GK:> no brother I love all religions and respect all religions.

http://www.facebook.com/pages/Azad-Hind-Desh-PKINBD/145150912176148 see my page.

FA:> which party u support?

GK:> the second page is http://www.facebook.com/pages/All-Religions-Servant-Society-ARSS/163481437009108

My dear brother! I think, Party less and profit less democracy will clean current dirty democracy.

http://www.facebook.com/notes/all-religions-servant-society-arss/democratic-revolution-lokatantrika-kranti/173991929301385

FA:> what is azad hind, to exist before partition

GK:> yes brother.

FA:> then why u use its name now

GK:> to rebuild it.

FA:> for what now india is totally divided

people will not support it any more

GK:> due to political greediness brother. When it become business of loses every issue will resolve including Kashmir issue.

FA:> how by giving autonomy?

GK:> a page of Kashmir Solution http://www.facebook.com/pages/Kashmir-Solution/136124139762822

FA:> what is Kashmir solution in front of u autonomy?

GK:> Independent real devotee persons will be elected and they form govt.

FA:> i didn’t understand! do u support referendum?

in Kashmir that people will tell where they want to go

Pakistan / India / independent

GK:> I have started an event also http://www.facebook.com/event.php?eid=139287152775015&index=1 to Solve Kashmir, Karachi, balochistan, and Bangladeshi Refugee Problem.

I want to free movement and right to all citizens of Pakistan, India and Bangladesh from Hindukush hill to Indian Ocean.

FA:> Why you didn’t add KHALISTAN, ASSAM, NAGALAND, MANIPUR in this list?

U should add them to

GK:> all are the part of these current three country brother.

FA:> U put the name of a CITY Karachi but you didn’t put the name of khalistan / punjab where 2500 people were killed from 1981 to 1993 and still there is chance of violence again and in north east daily "DIALY" there are encounter.

GK:> All problems are due to money and post greediness brother. When we remove the profit from politics all will live with love and freely.

FA:> The only solution of Kashmir is referendum that where they want to go even if 51% percent people vote India we will accept it. But autonomy is not a solution

And the world know that majority of Kashmir want freedom

Now they do not want Indian any more

GK:> It is not freedom brother please read some more discussion with other Kashmiri brother like Talat brothers and others links are :-

1. http://www.facebook.com/note.php?note_id=176337022382164

2. http://www.facebook.com/note.php?note_id=171939932821873

3. http://www.facebook.com/note.php?note_id=171783786170821

4. http://www.facebook.com/n......ote.php?note_id=158125887536611

5. http://www.facebook.com/note.php?note_id=154746467874553

6. http://www.facebook.com/note.php?note_id=154236304592236

7. http://www.facebook.com/note.php?note_id=151788921503641

Kashmir Solution page link:-

http://www.facebook.com/pages/Kashmir-Solution/136124139762822

Event:-

http://www.facebook.com/event.php?eid=139287152775015&index=1

we will get real freedom under AZAD HIND DESH (PK+IN+BD).

FA:> Hahaha

FA:> it was possible if Indian youth accept Sikh religion dalit has equal and when Indian youth remember the promise of Gandhi with naga, Sikh, Kashmiri but they believe on bollywood more

Still Indian youth do not know what is UN resolution About Kashmir

They do not know what promise was made with Sikh in 1947

They do not know how Nagaland become the part of India

When India cannot give equality to its religion, ethnic how can they give equality rights to Pakistan, Bangladesh.

GK:> We Indian, Pakistani, and Bangladeshi youth will solve our all problems. other country or UN can not solve it.

You may see the posts of a group http://www.facebook.com/home.php?sk=group_124022917654097&ap=1 where all Indians and Pakistani also love each other and each other religions.

FA:> When Jinnah demanded autonomy with Indian federation at that time congress didn’t accepted it how they will now

GK> Yes brother congress can not solve the problem, but all citizens are not in congress. All citizens are not a party member of political parties. Independent citizens and youth like freedom fighters will change everything without using any arms or violence.

Through vote devotee and kind persons, free from any party.

We can get it, in the guideline of Shubhash Chantra Bose, not in the line of congress.

A new message from the friend ID Freedom Azadi in my message box:-

Freedom Azadi 04 February at 01:47 >

now the time is goin when there was a chance that pakistan would be within india has autonmy state india missed it now india missed kashmir to kashmiri youth donot want any more india and north east to and if you go to internal punjab villages you will see 70% of people have Bhindranwale pic not gandi,nehru,patalSee more

I replied:-

Ghulam Kundanam 04 February at 23:20

It is due to political and post greediness. The demand of autonomy is also asked by politicians for their political post greediness. General Citizen doesn’t think so. A common man wants equal right and facility for every countryman and it is logically true also.

Jai Hind!

Jiye Azad Hind Desh, Jai Azad Hind Desh, vaalo Azad Hind Desh(PK+IN+BD).

Om – Onkaar – Allah – God - Om.Sai.Ram - Madre.Watan.Hind - Vande.Matram.

संच्चे इंसानों के अश्रु saNchche insanoN ke ashru نیک انسانوں کے آنسو


Mitra Praveen Kathuria ji ki prerna http://www.facebook.com/note.php?note_id=181485868559017 se .

संच्चे इंसानों के अश्रु तो

गम और ख़ुशी दोनों में

बराबर बहते हैं.

फर्क सिर्फ यही होता है,

की हम अपने लिए,

और वो औरों के लिए रोते हैं.

दूसरों के दर्द से तड़पते आंसू

मदद को हाथ बढ़ाने को,

खुलकर बरसते हैं.

औरों के प्रेम और ख़ुशी देख,

दिल में ख़ुशी भरते हुए,

ख़ुशी के अश्रु भी छलकते हैं.

अपने गम को भूलकर,

दूसरों की ख़ुशी के खातिर,

दर्द में भी वो मुस्काते हैं.

saNchche insanoN ke ashru to,

gam aur khushi donoN me,

barabar bathe hai.

Fark sirf yahi hota hai,

Ki ham apne liye,

Aur wo auroN ke liye rote hain.

dusroN ke dard se tadapte aaNsoo,

madad ko haath badhaane ko,

khulkar baraste haiN.

auroN ke prem aur khushi dekh,

dil me khushi bharte huye,

khushi ke ashtru bhi chhalakte haiN.

Apne gam ko bhulkar,

dusroN ki khushi ke khatir,

dard me bhi wo muskate haiN.

- Ghulam Kundanam.

Jiye Azad Hind Desh, Jai Azad Hind Desh, vaalo Azad Hind Desh(PK+IN+BD).

Om – Onkaar – Allah – God - Om.Sai.Ram - Madre.Watan.Hind - Vande.Matram.